कांग्रेस की डैलीगेट्स सूची को लेकर घमासान, फिर वायरल हुई नई सूची

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Mar, 2018 12:51 PM

the congress s delegates list swollen then viral new list

कांग्रेस हाईकमान ने 2 दिन पहले हरियाणा से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के 44 डैलीगेट्स की सूची जारी की थी। जिसमें हुड्डा के समर्थकों की संख्या ज्यादा थी। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के सभी गुटों के नेताओं के अलावा उनके समर्थकों...

चंडीगढ़(ब्यूरो): कांग्रेस हाईकमान ने 2 दिन पहले हरियाणा से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के 44 डैलीगेट्स की सूची जारी की थी। जिसमें हुड्डा के समर्थकों की संख्या ज्यादा थी। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के सभी गुटों के नेताओं के अलावा उनके समर्थकों को जगह दी गई थी। लेकिन तंवर का पलड़ा उस सूची में कमजोर दिखाई देता था। ऐसे में नई सूची वायरल हुई जिसमें 44 डैलीगेट्स के अलावा 21 कोआप्टेड डैलीगेट्स शामिल हैं। 

तंवर समर्थकों का कहना है नई सूची में उनके समर्थकोंं को ज्यादा जगह दी गई है। कोआप्टेड डैलीगेट्स कांग्रेस के अधिवेशन में तो शामिल हो सकते है लेकिन उनके पास किसी भी तरह का वोट डालने का अधिकार नहीं होता। नई वायरल सूची को लेकर संदेह जताया जा रहा है क्योंकि इस सूची पर किसी के हस्ताक्षर नहीं है। वहीं 17 व 18 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहे है और इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई नेता जोर-जुगत में लगे हुए है। 

जो सूची आज वायरल हुई है उसमें 44 डैलीगेट्स में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी, कु. शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शादी लाल बत्तरा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कै. अजय यादव, कुलदीप बिश्नोई, विजेंद्र कादियान, कुलदीप शर्मा, हरमोंद्रि सिंह च_र, सुमित्रा चौहान, अनिल धंतौडी, धर्मसिंह छोक्कर, रमेश गुप्ता, निर्मल सिंह, जे.पी.नागर, आंनद सिंह डागी, शंकुतला खटक, गीता भुक्कल, रघुवीर सिंह कादियान, श्रुति चौधरी, अफताब अहमद, रणबीर सिंह महेन्द्रा, तरूण भंडारी, रामकिशन गुर्जर, जसबीर मलौर, डा. अजय चौधरी, चक्रवर्ती शर्मा, राव धर्मपाल, जयपाल लाली, उमेश शर्मा, रणजीत सिंह, राम निवास घौडेला, नवीन जिंदल, ललित नागर, बीरेंद्र शाह, राव दान सिंह, जयबीर वाल्मीकि, संजय छोक्कर, राकेश कंबोज, अजय शर्मा शामिल है। 

इसके अलावा 21 कोआप्टेड डैलीगेट्स की सूची में ए.सी. चौधरी, महेंद्र प्रताप, श्याम सुंदर बतरा, बीरेन्द्र राठौर, जगजीत सिंह, पंकज पूनिया, राजकुमार कटारिया, परमवीर सिंह, संपत सिंह, सुरेश गुप्ता, ईश्वर सिंह, बचन सिंह आर्य, डा. के.वी.सिंह, सुभाष चौधरी, ज्ञान सौदा, दिल्लू राम बाजीगर, बलराज सैन, प्रो.रतिराम, चिरंजीव राव, भव्या बिश्नोई, अब्दुल गफ्फार कुैरशी का नाम शामिल है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!