BJP नेता के भतीजे पर लड़की को उठाने के लगे संगीन आरोप

Edited By Updated: 08 May, 2017 04:14 PM

the bjp leader nephew took on the burden of raising the girl

फतेहाबाद के टोहाना इलाके के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के भतीजे पर अन्य लड़कों के साथ लड़की को उठाने के संगीन आरोप लगाए गए हैं।

फतेहाबाद(गौतम तारिफ):फतेहाबाद के टोहाना इलाके के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के भतीजे पर अन्य लड़कों के साथ लड़की को उठाने के संगीन आरोप लगाए गए हैं। जिसके चलते गुस्साए परिजनों ने हिसार चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाया व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

परिजनों का आरोप है कि विधायक के भतीजे ने अन्य 3-4 लड़कों के साथ मिलकर उनकी लड़की को अगवा किया। उन्होंने कहा कि लड़की लड़के के परिवार से पुलिस तस्दीक में बरामद हुई। पुलिस से मिलीभगत करके लड़के वाले उनसे लड़की को छीनकर चले गए। उन्होंने लड़की के ब्यान बदलने का दवाब बनाने का भी आरोप लगाया है। इस जाम के दौरान रोड पर लंबी लाईनें लग गई। बताया जा रहा है कि लड़की व उसकी मां दोनों ही रहती हैं उसका पिता भी नहीं है। गांव से महिलाएं भी भारी संख्या में जाम में पहुंची व लड़की की बरामदगी की मांग की। सुभाष बराला मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। 

लड़की के रिश्ते में भाई राजकुमार ने बताया कि विधायक के परिवार से 3 लड़कों ने मेरी बहन को उठा लिया जब हमने पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई तो वह उनके घर से बरामद हुई। जब हम उसको लेकर आ रहे थे तो उसको भुना ले गए अौर उन्होंने जबरदस्ती उसे बुवान उतार दिया। इसमें पुलिस की मिलीभगत है। उसने बताया कि लड़की आना चाहती थी लेकिन वे उसे छीन कर ले गए। हम चाहते हैं कि न्याय हो, जो भी हो कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!