56 वर्षीय क्राफ्ट टीचर की रेप के बाद हत्या, घर पर इस हालत में मिला शव(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Feb, 2018 01:17 PM

रेप की राजधानी बनते जा रहे हरियाणा प्रदेश में अब अधेड़ उम्र की महिलाएं भी अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। पाबनी रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में 56 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला अपने ही घर में अर्द्धनग्न अवस्था में पाई गई। घर का...

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): रेप की राजधानी बनते जा रहे हरियाणा प्रदेश में अब अधेड़ उम्र की महिलाएं भी अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। पाबनी रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में 56 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला अपने ही घर में अर्द्धनग्न अवस्था में पाई गई। घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी भी खुली हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेप, लूटपाट अौर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
PunjabKesari
BDPO कार्यालय की क्राफ्ट टीचर थी महिला
जानकारी के अनुसार वीना(56) बी.डी.पी.ओ. कार्यालय बिलासपुर में क्राफ्ट टीचर के पद पर कार्यरत थी। वह एक साल बाद रिटायर्ड होने वाली थी। महिला की पति से अनबन होने के कारण 25-30 साल से रामनगर कॉलोनी में अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। 
PunjabKesari
बेड पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था शव
महिला रोजाना सुबह नौ बजे कार्यालय जाती है। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने महिला के घर का गेट आधा खुला देखा अौर महिला दिखाई नहीं दी तो वे घर पहुंच गए। पड़ोसियों ने देखा कि महिला का शव घर के बेड पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा है।महिला के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था और पैर सलवार से बंधे हुए थे। महिला के गले से सोने की चेन और कानों से बालियां गायब थीं। घर की अलमारी और फ्रिज खुला पड़ा था। अन्य सामान कमरे में बिखरा था। फ्रिज में रखा दूध का पतीला बाहर पड़ा था। अलमारी का लॉकर खाली था। आशंका जताई जा रही है कि उसमें रखा सामान चुरा लिया गया है।
PunjabKesari
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर रेप, हत्या अौर लूटपाट का केस दर्ज कर जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!