GST लागू होते ही हड़ताल पर गए टैक्स अधिकारी, काडर बढ़ाने की मांग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jul, 2017 02:00 PM

tax officials go on strike as gst applies

सीएम सिटी करनाल में GST आते ही एक्साईज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

करनाल (कमल मिड्ढा):सीएम सिटी करनाल में GST लागू होते ही एक्साईज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वही GST नंबर लाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पढ़ रही है। वही दूसरी जगहों के मुताबिक काडर में भी हरियाणा के सेल्स ओर एक्साईज विभाग के अधिकारियों को कम रखा गया है। इन दोनों मुख्य मांगों को लेकर CM सिटी करनाल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सेल्स ओर एक्साईज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बैठ गए हैं। 
PunjabKesari
सिरसा (सतनाम सिंह):जीएसटी लागू किए जाने के बाद राज्य के टेक्ससेशन विभाग के कर्मचारियों में रोष है। विभाग के कर्मचारियों को समान दर्जा न दिए जाने के विरोध में आज सिरसा के आबकारी विभाग के कार्यालय के सामने धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें केंद्र के कर्मचारियों के समान वेतन और दर्जा नहीं दिया जाएगा तब तक उनका यह विरोध जारी रहेगा। 

कर्मचारी महिंदर कुमार ने बताया कि सरकार ने जी.एस.टी. लागू करने के बाद राज्य टैक्सेशन विभाग के कर्मचारियों को सामान दर्जा नहीं दिया गया है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें भी केंद्र के टैक्सेशन विभाग कर्मचारियों जैसा दर्जा मिले। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो उनका ये धरना अनिश्चितकालीन तक चलेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!