SYL की खुदाई के साथ खोदी जाएंगी भाजपा व कांग्रेसी की जड़ें:अभय

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 08:55 AM

syl will be dug with the digging of the roots of bjp and congress abhay

23 फरवरी को न केवल एस.वाई.एल. की खुदाई की जाएगी अपितु भाजपा व कांग्रेस सरकार की जड़ों को भी खोदा जाएगा।

अंबाला (रीटा शर्मा):23 फरवरी को न केवल एस.वाई.एल. की खुदाई की जाएगी अपितु भाजपा व कांग्रेस सरकार की जड़ों को भी खोदा जाएगा। क्योंकि हम अपना हक मांग रहे हैं, कोई खैरात नहीं। उक्त वाक्य इनैलो प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने गांव लखनौर साहिब स्थित गौतरा फार्म में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एस.वाई.एल. का पानी हमारा जीवन है, अगर पानी नहीं आया तो दिल्ली को चारों ओर से बंद कर देंगे। मजबूरन दिल्ली सरकार को नहरों की खुदाई करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार की होगी। 

चौटाला ने हरियाणा व दिल्ली के मुख्यमंत्री को कमजोर मुख्यमंत्री का दर्जा दिया। इस दौरान उन्होंने 23 फरवरी की एस.वाई.एल. खुदाई अभियान में जिला के लोगों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में एक-एक कस्सी लेकर पहुंचने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों लूट रहे हैं। धान में नमी के नाम पर किसानों को छला गया है। उन्होंने कहा कि अगर चौ. देवीलाल प्रयास नहीं करते तो एस.वाई.एल. को मंजूरी ही नहीं मिलती। चौटाला ने कहा कि 1 से 10 फरवरी तक सदस्यता व पोल खोल अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत सरकार की नीतियों की पोल भी खोली जाएगी। इस अवसर पर अशोक शेरवाल, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, जिला प्रधान शीशपाल जन्धेड़ी, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल सिंह रौला, शम्मी सौडा, कृपाल अरोड़ा, कृष्ण राणा, हलका प्रधान जसविन्द्र सिंह सकरोह, सरवण सिंह, अवतार शेरगिल, राजेश सैनी,  सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!