इसी माह से शुरू होगा BPL परिवारों का सर्वे: सैनी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jun, 2017 01:04 PM

survey of bpl families starting from this month saini

नायब सैनी ने कहा कि बी.पी.एल. परिवारों का सर्वे इसी माह में शुरू होगा और पात्र लोगों को बी.पी.एल. परिवारों की सूची में शामिल किया जाएगा।

शहजादपुर (राजेश):नायब सैनी ने कहा कि बी.पी.एल. परिवारों का सर्वे इसी माह में शुरू होगा और पात्र लोगों को बी.पी.एल. परिवारों की सूची में शामिल किया जाएगा। राज्यमंत्री ग्रामीण दौरे के दौरान जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया तथा विकास कार्यों के लिए लाखों की राशि देने की घोषणा की। ग्रामीण दौरे के दौरान गांव रोलों में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में इनैलो कार्यकत्र्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वालों में गुरजंट, सोनू, सन्नी, संदीप तथा सुच्चा सिंह आदि शामिल हैं। 

राज्यमंत्री ने गांव रोलों में 20.15 लाख से बनने वाली इंटरलॉकिंग फिरनी व 10 लाख से बनने वाले अम्बेदकर भवन का शिलान्यास किया। गांव मुनरहेड़ी में 19.95 लाख से बनने वाली इंटरलॉकिंग गलियों का शिलान्यास, 8.50 लाख से बने आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इसी प्रकार गांव रत्नहेड़ी में बी.सी. चौपाल की चारदीवारी, श्मशानघाट शैड, बरामदा व चारदीवारी का शिलान्यास किया जिस पर 16.19 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने गांव साहिबपुरा में 5 लाख से बनने वाली बी.सी. चौपाल, 20.57 लाख से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने गांव रोलों, मुनरहेड़ी को 10-10 लाख रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। 

राज्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला-जगाधरी रोड से गांव रोलों वाया हरमन सिटी तक लगभग अढ़ाई कि.मी. की सड़क पर 1 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार गांव खुडा कलां से नगला नानकू तक सड़क को चौड़ा व नवीनीकरण पर 2 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने गांव रत्नहेड़ी में कम्युनिटी सैंटर बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, सरपंच बलकार सिंह मुनरहेड़ी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!