भाजपा ने किसानों व मजदूरों से किया फरेब व विश्वासघात:सुरजेवाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Jul, 2017 11:38 AM

surjewala bjp government

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान-मजदूरों से फरेब व विश्वासघात किया है।

कुरुक्षेत्र:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान-मजदूरों से फरेब व विश्वासघात किया है। भाजपा ने वायदों का झूठ बोया, फसलें काटीं और अन्नदाता को आत्महत्या की ड्योढ़ी पर लाकर खड़ा कर दिया। इसका नतीजा यह है कि हर दिन 35 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं और सालभर में 12,000 से अधिक कर्जदार किसान मजबूरन फांसी के फंदे पर झूल रहे हैं। 

सुरजेवाला शनिवार को हक मांगो अभियान के तहत हरियाणा कृषक समाज व हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के बैनर तले कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित किसान-मजदूर बचाओ धरने पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। धरने में वक्ताओं ने सुरजेवाला को भावी मुख्यमंत्री की संज्ञा देकर संबोधित किया और जनसमूह ने नारे लगाए अगला मुख्यमंत्री रणदीप सुरजेवाला। सुरजेवाला आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं। सुरजेवाला ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को फसलों के पूरे दाम दिए जाएंगे। 

उन्हें कर्ज के चक्रव्यूह से निकालने के लिए कर्जामाफी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बासमती, 1121 व 1509 किस्म का धान भाजपाई शोषण के चलते औने-पौने दामों पर पिटा। जब करनाल-कुरुक्षेत्र-शाहाबाद-अम्बाला का किसान आलू व टमाटर की फसलें 2 रुपए किलो से भी कम की बिकवाली के विरोध में सड़कों पर उतरा तो खट्टर सरकार ने उन पर लाठियां भांजी और मंदसौर (मध्य प्रदेश) में किसान को मिलीं भाजपाई पुलिस की गोलियां। यही हाल पापुलर व सफेदे की लकड़ी का हुआ जिसके दाम 1,200-1,400 रुपए प्रति क्विंटल से गिरकर 600-800 रुपए प्रति क्विंटल तक आ गए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!