Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Aug, 2017 07:54 AM
प्रदेश में विकास पर श्वेत पत्र जारी करने से भाजपा ने इंकार किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि...
हिसार:प्रदेश में विकास पर श्वेत पत्र जारी करने से भाजपा ने इंकार किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है। बराला से पूछा गया था कि विपक्ष विकास कार्यों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है जबकि विकास नहीं हो रहा है तथा घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं ही बन कर रह गई है।
विपक्ष को विकास कार्यों को लेकर श्वेत पत्र जारी करके बताना जरूरी नहीं है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को लेकर साध्वी यौन प्रकरण मामले से संबंधित सवाल पर बराला ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने इतना ही कहा कि कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है, ऐसे में कुछ भी बोलना ठीक नहीं है। इससे पहले सुभाष बराला ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।