4 CPS की नियुक्ति रद्द मामले में कोर्ट के फैसले की समीक्षा करेगी पार्टी: बराला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jul, 2017 03:28 PM

subhash barla cps appointment dismissal case

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के 4 मुख्य संसदीय सचिवों की की नियुक्ति को रद्द करने के फैसले का भाजपा सम्मान करती

कैथल(सुखविंद्र):भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के 4 मुख्य संसदीय सचिवों की की नियुक्ति को रद्द करने के फैसले का भाजपा सम्मान करती है। पार्टी कोर्ट के इस फैसले की समीक्षा करेगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। बराला लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सी.पी.एस. नियुक्ति का नियम पहले से ही चला आ रहा है। पिछली सरकारों में भी यह नियुक्तियां की जाती रही हैं। जी.एस.टी. पर बोलते हुए बराला ने कहा कि यह देश की व्यवस्था में किया गया दूसरा बदलाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई की रात को जी.एस.टी. कर प्रणाली की शुरूआत की थी, जो पूरे देश में लागू हो चुकी है। जी.एस.टी. से पहले सरकार ने नोटबंदी भी की थी, जिससे कुछ दिनों तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। नोटबंदी की तरह जी.एस.टी. कर प्रणाली भी अहम फैसला है। कपड़ा व्यापारियों को कु छ परेशानी आ रही है। 

इस परेशानी को भी जल्द से जल्द दूर कर दिया जाएगा। जी.एस.टी. में अगर कुछ सुधार भी करना पड़ा तो लोगों के हितों को देखते हुए उसमें सुधार भी किया जा सकता है। जी.एस.टी. से किसी भी छोटे या बड़े व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। यह आम लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। बराला ने जे.बी.टी. नियुक्ति के दौरान आ रही परेशानियों के बारे में कहा कि यह भर्ती पिछली सरकार की देन है। पिछली सरकार के कारण ही इस भर्ती में नियुक्त हुए अध्यापकों को नौकरी के लिए प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!