Edited By Updated: 27 Feb, 2017 03:57 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से अाज देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर बड़ी गलती हो गई। बराला ने चंद्रशेखर...
चंडीगढ़:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से अाज देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर बड़ी गलती हो गई। बराला ने चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें नमन किया, लेकिन उनसे गलती यह हो गई कि नमन बराला क्रांतिकारी आज़ाद को कर रहे थे और तस्वीर उन्होंने शहीद भगत सिंह की लगा दी। हालांकि बराला को कुछ समय पश्चात अपनी गलती का अभास हुअा तो उन्होंने शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा कर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की तस्वीर लगा दी। सवाल ये उठता है कि क्या इतने बड़े BJP नेता को शहीद भगत सिंह और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर अाजाद की तस्वीरों की पहचान नहीं हैं?