Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jul, 2017 02:53 PM
शहर के गांव श्रीराग खेड़ा में SSA के पद पर तैनात कर्मचारी ने सुसाइड कर कर लिया।
जींद (सुनील मराठा):शहर के गांव श्रीराग खेड़ा में SSA के पद पर तैनात कर्मचारी ने सुसाइड कर कर लिया। SSA राज सिंह जेब से सदर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें एएलएम एवं बिजली निगम के प्रधान सुखबीर बधाना पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। राज सिंह गांव दरियावाला निवासी का रहने वाला है। बता दें, ये घटना गत रात की है।
परिजनों के खफा होने की सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सुखबीर ए.एल.एम. को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डी.एस.पी. कप्तान सिंह ने बताया कि टीम को गठित कर भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। इसके बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए।