एस.पी. कार्यालय के सेवादार ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By Updated: 25 Feb, 2017 04:15 PM

sp offices worker swallowed poison death

एस.पी. कार्यालय में शुक्रवार सुबह ड्यूटीरत सेवादार ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल

जींद :एस.पी. कार्यालय में शुक्रवार सुबह ड्यूटीरत सेवादार ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेवादार ने जहर क्यों निगला और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

जानकारी के अनुसार श्याम नगर का 50 वर्षीय बलवंत एस.पी. कार्यालय में सेवादार के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचा। फिर कुछ सहयोगी कर्मचारियों से मिलने के बाद एक साथी को यह कहकर एस.पी. कार्यालय की छत पर चला गया कि वह आराम करने जा रहा है। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर इत्तेफाकिया छत पर गए किसी कर्मचारी ने बलवंत को बेसुध हालात में पड़े देखा। उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत ने बताया कि बलवंत की पी.जी.आई. रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय बलवंत बेसुध था। पुलिस कर्मी रोहतक पी.जी.आई. के लिए रवाना हो गए हैं। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!