Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Mar, 2018 12:52 PM
सोनीपत में पेंट फैक्ट्री में आग में जलकर मरने वालों की 6 संख्या हो गई है। आज इलाज के दौरान आग में झुलसे संजीव ओर कुंदन नाम के मजदूर की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। इससे पहले फैक्ट्री से 4 मजदूरों के जले हुए शव बरामद हुए थे। वहीं आज सामने आया कि...
सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में पेंट फैक्ट्री में आग में जलकर मरने वालों की 6 संख्या हो गई है। आज इलाज के दौरान आग में झुलसे संजीव ओर कुंदन नाम के मजदूर की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। इससे पहले फैक्ट्री से 4 मजदूरों के जले हुए शव बरामद हुए थे। वहीं आज सामने आया कि डस्ट्रीज हेल्थ एंड सेफ्टी व श्रम विभाग में फैक्ट्रियों का कोई रिकॉर्ड नहीं था। ये फैक्ट्रियां श्रम विभाग की अनुमति के बिना चल रही थी।
उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र राई स्थित प्लाट नम्बर 291 से 293 तक रियल पेंट नामक फैक्टरी चल रही थी। इस फैक्टरी में रविवार तड़के शार्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी तीनों फैक्टरी जलकर खाक हो गईं। फैक्टरी में कैमिकल की वजह से आग फैल गई और दिल्ली व आसपास के विभिन्न जिलों से दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण नहीं हो पाया है। अभी भी दूसरी मंजिल से धुआं निकल रहा है। नायब तहसलीदार के मुताबिक फैक्टरी से जो 2 कंकाल शव के रूप में बरामद किए थे उनकी पहचान बरीरेंद्र व रणधीर झा के रूप में हुई है लेकिन जो अवशेष मिले थे उनका डी.एन.ए. होना अभी शेष है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अवशेष वीर सिंह के 3 वर्षीय बेटे अभय व उसकी पत्नी शशि के हो सकते हैं लेकिन डी.एन.ए. की रिपोर्ट आने के बाद पूर्ण खुलासा होगा। हालांकि वीर सिंह अभी भी लापता है।
मुआवजे के लिए चस्पा किया नोटिस
श्रम विभाग की तरफ से कम्पनी के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें कम्पनी मालिक को मृतकों क आश्रितों को मुआवजा देने व 3 अप्रैल तक कम्पनी का समस्त रिकार्ड सौंपने के निर्देश दिए हैं। श्रम विभाग की तरफ से रणधीर व बीरेंद्र के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।