Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 11:55 PM
हिसार के लाहौरिया चौंक के नजदीक अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बजरंग....
हिसार: हिसार के लाहौरिया चौंक के नजदीक अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के वर्करों में से एक ने एक व्यक्ति के सिर्फ इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने भारत माता की जय बोलने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के वर्कर अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जैसे ही वह लाहौरिया चौंक के नजदीक एक मस्जिद के पास पहुंचे तो एक मुस्लिम नौजवान नमाज अदा करके वापस आ रहा था। भारत माता की जय के नारे लगाते प्रदर्शनकारी वहां से गुजर रहे थे तो एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उस ने नारे का जवाब नारे के साथ नहीं दिया। घटना के बाद दोनों भाईचारों में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस की ओर से मस्जिद की सुरक्षा में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। डी.एस.पी. जतिन्दर कुमार ने बताया कि मुख्य दोषी अनिल कुमार से पूछताछ जारी है यदि कोई अन्य दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।