Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Dec, 2017 10:20 AM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दोषी करार देने के बाद हुए दंगों के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को फिर पंचकूला से एस.आई.टी. जांच के लिए सिरसा पहुंची। पंचकूला में हुए उपद्रव मचाने के मामले में वांछित आरोपियों...
सिरसा (कौशिक): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दोषी करार देने के बाद हुए दंगों के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को फिर पंचकूला से एस.आई.टी. जांच के लिए सिरसा पहुंची। पंचकूला में हुए उपद्रव मचाने के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में जानकारी जुटाई और कुछ सुराग लेकर लौट गई। एस.आई.टी. सिरसा में करीब 4 घंटे तक रुकी और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार 2 गाड़ियों में सवार होकर पंचकूला की टीम एस.आई.टी. इंस्पैक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व सिरसा पहुंची। टीम के सदस्य डेरा सच्चा सौदा पहुंचे और वहां पंचकूला मामले में वांछित कुछ लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। करीबन 3 घंटे तक डेरे के लोगों से एक घंटे तक अपने स्तर पर टीम के सदस्यों ने पूछताछ की और इसके बाद एस.आई.टी. के सदस्य वापस पंचकूला के लिए रवाना हो गए।
सूत्रों के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में कुछ नए नाम सामने आए थे और उन्हीं नामों के संबंध में जानकारी जुटाए जाने के लिए टीम सिरसा पहुंची थी। टीम जानकारी जुटाने के बाद सिरसा से लौट गई।