Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Oct, 2017 03:30 PM
डबल ट्रैप शूटिंग में विश्व के नंबर वन खिलाडी अंकुर मित्तल आज अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए हरियाणा सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए हैं। अंकुर ने कहा कि, हरियाणा में आज तक कोई भी शूटिंग रेंज नहीं है। इसलिए यहाँ से कोई खिलाडी निकल...
सोनीपत (पवन राठी): डबल ट्रैप शूटिंग में विश्व के नंबर वन खिलाडी अंकुर मित्तल आज अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए हरियाणा सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए हैं। अंकुर ने कहा कि, हरियाणा में आज तक कोई भी शूटिंग रेंज नहीं है। इसलिए यहाँ से कोई खिलाडी निकल कर सामने नहीं आ रहा है। मुझे भी मजबूरन दिल्ली में रहना पड़ता है। अंकुर के अनुसार, हरियाणा सरकार ने उन्हें हरियाणावासी होने से भी मना कर चुकी है। और जो उन्हें ईनाम राशि मिलनी चाहिए थी। वह भी आधी अधूरी ही मिली है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री अपनी खेल नीति को देश के अन्य राज्यों से सबसे अच्छी खेल नीतियों में से एक बताते हैं, लेकिन हर बार कोई ना कोई इंटरनेशनल खिलाडी सरकार की खेल नीतियों पर सवाल उठा ही देता है। जिससे यही प्रतीत होता है कि हरियाणा सरकार केवल बयानबाज़ी कर कर ही अपनी खेल नीति को ही नंबर एक बताती है।