Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Jan, 2018 06:18 PM
बिग बॉस 11 में जाने के बाद हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी शोहरत की बुलंदियों पर है। उनके कई लाखों फैंस हैं। उनके कार्यक्रम में उसकी एक झलक पाने के लिए लोग अापस में भिड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुआ। जहां एक मैरिज गार्डन के मंच...
हरियाणा डेस्क(ब्यूरो): बिग बॉस 11 में जाने के बाद हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी शोहरत की बुलंदियों पर है। उनके कई लाखों फैंस हैं। उनके कार्यक्रम में उसकी एक झलक पाने के लिए लोग अापस में भिड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुआ। जहां एक मैरिज गार्डन के मंच पर सपना ठुमके लगा रही थी और बाहर सपना के चाहने वाले बवाल काट रहे थे।
सपना के प्रोग्राम में हंगामा
सपना का प्रोग्राम देखने वालों की अंदर से ज्यादा भीड़ बाहर सड़कों पर थी। वहां टिकट खत्म हो गई लेकिन सपना के चाहने वालों की भीड़ ज्यादा थी। बाहर खंड़े लोग नाराज हो गए अौर उन्होंने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। हालांकि हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ी। अंदर सपना का डांस हो रहा था और बाहर सपना के चाहने वालों पर पुलिस की लाठियां चल रही थी।
कुछ लोगों को किया गया गिरफ्तार
हंगामा और बवाल बढ़ता देख सपना का कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा और सपना स्टेज से उतर आई। सपना के फैंस पर काबू पाने के लिए पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ जब सपना के प्रोग्राम में उनके फैंस ने हंगामा किया हो। इससे पहले भी दिल्ली, राजस्थान, यूपी सपना जहां भी अपना प्रोग्राम करती है उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एक दूसरे से भिड़ जाते हैं।