सैनी में हिम्मत है तो लड़कर दिखाए 2019 में सोनीपत से चुनाव : दहिया

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Feb, 2018 01:27 PM

saini has guts to election sonepat in 2019 dahiya

राष्ट्रीय किसान अारक्षण समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजेश दहिया ने कहा कि सासंद राकुमार सैनी में अगर हिम्मत है तो वे सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाए। वो एेसा नहीं करेंगे क्योकि सैनी को अपनी खुद की स्थिति का पता है। सैनी केवल बयानबाजी करके लोगों को...

सोनीपत(ब्यूरो): राष्ट्रीय किसान अारक्षण समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजेश दहिया ने कहा कि सासंद राजकुमार सैनी में अगर हिम्मत है तो वे सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाए। वो एेसा नहीं करेंगे क्योकि उनको अपनी खुद की स्थिति का पता है। वे केवल बयानबाजी करके हीलोगों को बरगला सकते हैं। अगर उनको अपने पद से मोह नहीं है तो वे सांसद के पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते।  

डॉ. राजेश दहिया ने रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रदेश में हुए आरक्षण आंदोलन के दौरान यूपी व दिल्ली के कुछ लोगों ने जाटों के बीच आकर दंगा कराया। दंगे के दौरान ही वह अपने ठिकानों पर चले गए, उसके बाद जाट समाज के युवाओं को फंसाया गया। दहिया ने आरोप लगाया कि आरक्षण आंदोलन के दौरान ही मलिक ने अपनी जेबें भर ली और युवाओं को जेलों में बंद करा दिया। वहीं यशपाल मलिक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गुर्गा भी बताया। 

23 फरवरी को किसानों के दिल्ली घेराव आंदोलन पर कहा कि किसान नेता भी लोगों को बरगलाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर दिल्ली घेराव के दौरान कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई सरकार को किसानों से नहीं, बल्कि नेताओं से करनी चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय किसान आरक्षण संघर्ष समिति भी किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। इस दौरान मूलचंद दहिया, बलजीत, रणबीर मलिक, रणसिंह दहिया, बलराज, डीसी छिक्कारा आदि मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!