सांसद राजकुमार सैनी ने दीनबंधू सर छोटू राम पर दिया विवादित बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jul, 2017 06:37 PM

saini gives controversial statement on chhotu ram

जाटों और जाट नेताओं के खिलाफ हर वक्त मुखर रहने वाले कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने दीनबंधू सर छोटू राम पर एक विवादित बयान दिया है।

नवराना (विजेंद्र कुमार):जाटों और जाट नेताओं के खिलाफ हर वक्त मुखर रहने वाले कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने दीनबंधू सर छोटू राम पर एक विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के गढ़ जींद में एक रैली को संबोधित करते हुए राजकुमार सैनी ने छोटू राम को अंग्रेजों का गुलाम कहा है। बीरेंद्र सिंह के गढ़ या यूं कहें कि उन्हीं के घर जींद के नरवाना में आकर सांसद सैनी ने उन्हीं के नाना छोटू राम पर आपत्तिजनक बयान दिया। सैनी ने कहा कि जब सारा मूल्क गर्दनें कटवा रहा था तो उस समय छोटू राम अंग्रेजों की चाकरी कर के सर की उपाधि ले रहे थे। सैनी ने कहा कि छोटू राम ऐसा व्यक्ति था जिसने कहा था कि अभी हम आजादी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने ही कहा था कि हमें आजादी की जरूरत नहीं है। सैनी यहीं शांत नहीं हुए। उन्होंने छोटू राम के साथ साथ चौधरी बीरेंद्र सिंह को भी घसीटते हुए कहा कि अंग्रेजों के राज में भी ये लोग गुलछर्रे उड़ा रहे थे और आज भी उड़ा रहे हैं।

- सैनी और वीरेंद्र सिंह में होती रही है जुबानी जंग

सांसद राजकुमार सैनी और भारतीय जनता पार्टी के ही केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आए दिन आपस में उलझे रहते हैं। शब्दों के बाण आए दिन एक दूसरे पर दोनों द्वारा छोड़े जाते हैं। इसेस पहले भी जींद सहित कई शहरों की सभाओं में सैनी और बीरेंद्र एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं लेकिन पार्टी स्तर पर आज तक ना तो सैनी को ही चुप रहने को कहा गया और ना ही बीरेंद्र सिंह को। अब एेसे में सैनी का छोटू राम पर विवादित बयान दोनों के बीच की खाई को और गहरा कर देगा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!