अमरनाथ हमले पर साध्वी के बिगड़े बोल- हज यात्रा के दौरान शिवभक्त लेंगे बदला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Jul, 2017 03:11 PM

sadhvi deva thakur disputed statement

देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर पहले भी कई बार विशेष धर्म के लोगों को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दे चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने की वीडियो भी

करनाल:देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर पहले भी कई बार विशेष धर्म के लोगों को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दे चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुकी है। साध्वी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है और लोग इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिसमें देवा ठाकुर ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। 

साध्वी ने एक वीडियो के माध्यम से एक विशेष धर्म के लोगों को कहा कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे न, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे? वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी संदेश दिया है कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी ने कहा कि अब निंदा छोड़िए और कार्रवाई कीजिए। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है और लोग इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि साध्वी अक्सर विवादित बयान देती है। जिसके कारण उसे की बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर साध्वी ने फेसबुक पर कई पोस्ट किए हैं। इनमें एक धर्म विशेष के लोगों के लिए अपशब्द कह रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे ही वीडियो भी अपलोड भी किए हैं। ताजा वीडियो में साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर ओवैसी और आजम खान पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हर मामले पर भोंकने वाले ये नेता अब चुप क्यों हैं। 

साध्वी ने कुरान पर भी सवाल उठाए हैं और इस पर बैन लगाने की मांग की है। साध्वी का कहना है कि अगर किसी हिंदू के पास दो हथियार मिल जाए तो उस पर कई तरह की धाराएं लगा दी जाती हैं, लेकिन आतंकियों का कुछ नहीं हो पा रहा है। अब समय आ गया है कि मस्जिदों की भी तलाशी करनी चाहिए और सभी को दिखाना चाहिए कि यहां पर कितने असलाह छिपाए गए हैं? वीडियो में साध्वी ने बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं हैं, साथ ही कई जगहों पर उनको गालियां भी दी हैं, जबकि हिंदुओं को उन्होंने शेर कहा है। साध्वी ने एक सवाल भी किया है कि हर बार देश के गृह मंत्री के जन्मदिन पर ही आतंकी हमले क्यों होते हैं? अब आतंक के सफाए का समय है। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। राम मंदिर बनाने को लेकर भी उन्होंने आह्वान किया है। इतना ही नहीं साध्वी ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कट्टर हिंदू और मर्द इस वीडियो को देखें। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!