Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Oct, 2017 10:51 AM
इनैलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा के कई मंत्रियों व विधायकों की करतूतों को उजागर करने का दावा किया है।
सोनीपत (पवन राठी): इनैलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा के कई मंत्रियों व विधायकों की करतूतों को उजागर करने का दावा किया है। अभय चौटाला ने दावा किया है कि अनिल विज सहित कई मंत्री व विधायक ऐसे हैं, जिनके भ्रष्टाचार की सी.डी. उनके पास है और जल्द ही वह उनका खुलासा करेंगे। चौटाला सोनीपत में इनैलो की धन्यवाद सभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में पाक-साफ होने का दिखावा करते हैं, लेकिन उनकी असलियत कुछ और ही है। सी.डी. सामने आने पर जनता के समक्ष उनकी पोल खोली जा सकेगी।
चौटाला ने बताया कि अगर फरवरी तक एस.वाई.एल. नहर का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर इनैलो किसानों के कर्ज माफ करेगी और कृषि के लिए उपयोग की जाने वाले बिजली के बिल भी माफ करेगी। घरेलू बिजली के बिलों को आधा कर दिया जाएगा।