Edited By Updated: 19 Feb, 2017 02:05 PM
रायपुर रानी के नजदीक गांव जास में एक मकान की छत गिरने से करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुअा जब एक बुजुर्ग महिला के भोग का कार्यक्रम...
पंचकुला (उमंग):रायपुर रानी के नजदीक गांव जास में एक मकान की छत गिरने से करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुअा जब एक बुजुर्ग महिला के भोग का कार्यक्रम चल रहा था। छत पर करीब 20 लोग बैठे हुए थे। अचानक छत गिर पड़ी और नीचे बैठे करीब 10 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने 2 महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीअाई रेफर कर दिया है।