Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Nov, 2017 05:15 PM
महिलाअों की सुरक्षा का दम भरने वाली खट्टर सरकार के राज में मासूमों के साथ छेड़छाड़ अौर दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी के चलते रेवाड़ी में एक बार फिर 6 वर्षीय एक मासूम के साथ छेड़छाड़ की। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार...
रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): महिलाअों की सुरक्षा का दम भरने वाली खट्टर सरकार के राज में मासूमों के साथ छेड़छाड़ अौर दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी के चलते रेवाड़ी में एक बार फिर 6 वर्षीय एक मासूम के साथ छेड़छाड़ की। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मध्य्प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राधेश्याम अपने परिवार के साथ रेवाड़ी के ठठेरा चौक पर रह रहा है तथा गोल गप्पे की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा चलाता है। बीती शाम रेहड़ी पर व्यस्त होने के कारण पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसने अपनी 6 वर्षीय बेटी को घर छोड़ने को कहा। युवक उसे घर छोड़ने की बजाय अपने कमरे पर ले गया और वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मासूम के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। मासूम ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती बताई।
बहरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को काबू कर पूछताछ कर रही है।