Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Aug, 2017 06:01 PM
रेवाड़ी जिले के रिटायर्ड आर्मी जवान ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस को मृतक से एक
रेवाड़ी(मोहिंदर भारती):रेवाड़ी जिले के रिटायर्ड आर्मी जवान ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस को मृतक से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव अकबरपुर निवासी 55 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी जवान लेखराम ने आज सुबह अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बेटे हैं अौर दोनों दिल्ली सरकार में अच्छे पदों पर आसीन हैं। मृतक का बड़ा बेटा पार्लियामेंट में तो छोटा दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर है। मृतक खुद आर्मी से रिटायर्ट होने के बाद अपने गांव अकबरपुर में रहता था।
मृतक लेखराम ने सुसाइड नोट में लिखा है कि, अपनी जिंदगी से इतनी शमिंदगी महसूस कर रहा हूं और अपनी जिंदगी समाप्त कर रहा हूं। मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। अचानक आत्महत्या करने से पूरे गांव में चर्चा बनी हुई है कि आखिर शर्मिंदगी की क्या वजह हो सकती है जिसके चलते लेखराम को अपने प्राणों की बलि देनी पड़ी। सुसाइड नोट मिलने के बाद अब पुलिस भी सामान्य कार्रवाई कर रही है लेकिन मृतक जवान अपने पीछे कई सवाल खड़े कर गया।