पानी लेने गई बच्ची से दरिंदगी,खून से लथपथ हालत में पहुंची घर

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 11:55 AM

remember to take water child rape

काला अम्ब में प्रवासी मजदूर की 9 साल की मासूम लड़की से अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।

नारायणगढ़ (धर्मवीर):काला अम्ब में प्रवासी मजदूर की 9 साल की मासूम लड़की से अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार काला अम्ब में महालक्ष्मी भट्ठे पर काम करने वाली लेबर की प्रवासी मजदूर की 9 साल की लड़की रविवार सायं कुछ लड़कियों के साथ पानी लेने के लिए साथ ही टैंकी पर गई थी। रास्ते में एक बंद भट्ठे जिस पर एकव्यक्ति पहले से ताक में बैठा हुआ था। लड़की के साथ की लड़कियां पहले आ गई जबकि वह लड़की जब पानी भर कर वापस आई तो उसने उसे दबोच कर वहीं बंद भट्ठे के होल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब लड़की आधा घंटे बाद घर वापिस आई तो वह खून में लथपथ थी। पूछने पर उस लड़की ने आपबीती सुनाई। वहीं अज्ञात आरोपी वहां से फरार हो गया। इस पर लड़की के परिजन लड़की को पुलिस चौकी ले गए जहां पुलिस लड़की को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ ले गई। 

इस बारे डी.एस.पी. नारायणगढ़ राजबीर ने बताया कि काला अम्ब में महालक्ष्मी भट्ठे में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!