पराली जलाने पर 63 किसानों पर केस, जुर्माना भरने से कर दिया था इंकार (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jan, 2018 08:06 PM

प्रदेश सरकार ने पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले किसानों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड ने 63 किसानों पर केस दायर किया है। जिसका केस अब पर्यावरण अदालत कुरुक्षेत्र में चलेगा। कई किसानों ने कोर्ट का आदेश ना...

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):प्रदेश सरकार ने पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले किसानों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड ने 63 किसानों पर केस दायर किया है। जिसका केस अब पर्यावरण अदालत कुरुक्षेत्र में चलेगा। कई किसानों ने कोर्ट का आदेश ना मान जुर्माना भरने से इंकार कर दिया था। अब आदेश ना मानने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा चलेगा और उन्हें जुर्माना, कैद या फिर दोनों की सजा हो सकती है।
PunjabKesari
फतेहाबाद के कृषि उपनिदेशक  डॉ. बलवंत सहारण द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि फसल के अवशेष जलाने वाले 2024 किसानों का चिन्हित किया गया था। जिनपर 70 लाख रूपए का जुर्माना प्रशासन की तरफ से डाला गया था। लेकिन अब तक केवल 802 किसानों ने ही जुर्माना जमा करवाया है। बाकी बचे किसानों को अब डीसी की अनुमति से दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। यदि दूसरा नोटिस मिलने के बाद भी किसान जुर्माना नहीं भरते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!