राहुल को अध्यक्ष बनाने की तैयारी!

Edited By Updated: 27 Mar, 2017 08:41 AM

rahul is preparing to become president

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में आत्ममंथन के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

हिसार (संजय अरोड़ा):उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में आत्ममंथन के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर और दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौटने के बाद अब पार्टी में राहुल की अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इनके अनुसार पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस में सक्रिय युवा पीढ़ी का भी यह पक्ष है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष के तौर पर आगे लाने व पार्टी में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए नए चेहरों को आगे लाने से पार्टी में फिर से मजबूती आ सकती है और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में आ सकती है। 

राहुल गांधी को सौंपी जा सकती हैं कांग्रेस की कमान
कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं और ऐसी संभावना है कि अप्रैल माह में राहुल गांधी को पूरी तरह से कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। इनका कहना है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में बड़े स्तर पर फेरबदल होगा और जमीन से जुड़े कांग्रेस के कई बड़े व पुराने नेताओं के साथ-साथ ऊर्जावान युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि कई राज्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। जिन राज्यों में अगले 2 वर्षों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें कांग्रेस की कमान नए चेहरों के हाथ में दी जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब पंजाब में भी शीघ्र नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री लाल सिंह या गुरु हरसहाय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी में से किसी एक को कमान दी जा सकती है। 

फेरबदल में कांग्रेस नेताओं को मिल सकती हैं अहमियत 
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले फेरबदल में हरियाणा के कई कांग्रेस नेताओं को भी अहमियत मिल सकती है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की अहमियत भी बढ़ सकती है। इसके साथ-साथ राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा को भी कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!