Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 May, 2017 12:12 PM
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज किसी कार्यक्रम के चलते सहारनपुर जाना था, लेकिन यूपी प्रशासन ने उनके हेलीकाप्टर को सहारनपुर में उतरने की परमिशन नहीं दी।
यमुनानगर (हरिंदर सिंह):कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज किसी कार्यक्रम के चलते सहारनपुर जाना था, लेकिन यूपी प्रशासन ने उनके हेलीकाप्टर को सहारनपुर में उतरने की परमिशन नहीं दी। जिसके चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष कुरुक्षेत्र, यमुनानगर से होते हुए उतरप्रदेश केे सहारनपुर जाएंगे। उनके साथ गुलाम नवी आजाद और राज बब्बर भी यमुनानगर के सड़क मार्ग से आएंगे।
उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले भी राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को सहारनपुर जाने से रोका गया था।