Edited By Updated: 22 Jan, 2017 10:57 PM
शुक्रवार रात को चोरों ने नगर के वार्ड 12 में स्थित एक घर की अलमारी में रखे 14 तोले सोने के गहने व 60 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस थाना रानियां में चोरी की शिकायत...
रानियां (वर्मा):शुक्रवार रात को चोरों ने नगर के वार्ड 12 में स्थित एक घर की अलमारी में रखे 14 तोले सोने के गहने व 60 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस थाना रानियां में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। नगर के वार्ड 12 गली अमृतसरियां वाली में स्थित मकान मालिक अशोक कुमार शुक्रवार को अपने घर के ताला लगाकर परिवार सहित रानियां स्थित अपने रिश्तेदारों के पास गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मौका पाकर घर में लगे ताले को डुप्लीकेट चाबी लगाकर ताला खोल लिया और घर में घुसकर अलमारी में रखे लगभग 14 तोले सोने के गहने व 60 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। जब वह घर वापस लौटा तो उनके मकान का ताला खुला हुआ था तथा अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी नकदी व जेवरात गायब थी। सामान बिखरा देख अशोक कुमार के होश उड़ गए। चोरी की घटना का पता चलने पर अशोक कुमार ने रानियां पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और चोरी की घटना का जायजा लिया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस गली में व मकान के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।