Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Aug, 2017 12:48 PM
हरियाणा में आए दिन लूट की घटनाएं बढ़ रही है। सीएम सिटी करनाल में लुटेरें महिलाअों को निशाना बना
करनाल(कमल मिड्ढा): हरियाणा में आए दिन लूट की घटनाएं बढ़ रही है। सीएम सिटी करनाल में लुटेरें महिलाअों को निशाना बना रहे हैँ। गत शाम 3 घंटे में थाना सिविल लाईन इलाके के एरिया में लूट की 2 बड़ी वारदातों से करनाल पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार गत शाम करनाल की मुगल कनाल मार्किट फुंवारा चौक पर लुटेरे बाजार में खरीददारी करने आई 2 महिलाओं से पर्स छीन फरार हो गए। पर्श में महिला का मोबाइल, 10 हजार रुपए अौर कुछ जरुरी कागजात भी थे।
पुलिस सूचना मिलने के कुछ देर बाद पहुंची। उन्होंने महिलाअों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।