कश्मीर में सैनिकों से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, फूंका पाकिस्तान का पुतला

Edited By Updated: 15 Apr, 2017 11:17 AM

protest against beating soldiers in kashmir

देश की सीमाओं की रक्षा करने में लगे देश के सैनिकों का राष्ट्र विरोधी तत्वों के हाथों अपमान अब कतई सहन नहीं होगा। जिन सैनिकों के हाथों में देश की सुरक्षा

जींद(सुनील मराठा):देश की सीमाओं की रक्षा करने में लगे देश के सैनिकों का राष्ट्र विरोधी तत्वों के हाथों अपमान अब कतई सहन नहीं होगा। जिन सैनिकों के हाथों में देश की सुरक्षा के लिए सरकार ने हथियार दिए हैं, उन्हीं सैनिकों को इस तरह के हालात में हथियारों का इस्तेमाल करने का खुला अधिकार होना चाहिए। इस तरह का अधिकार दिल्ली में बैठे मंत्रियों के हाथों में नहीं होना चाहिए। अगर कोई राष्ट्र विरोधी तत्व हमारे सैनिक पर हाथ उठाता है और आतंकवादियों से लोहा लेने वाले सैनिकों पर कोई पत्थर फैंकता है तो उसे सीधी गोली मारने के आदेश होने चाहिए। यह अल्फाज गत दिवस जींद में राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के उन पदाधिकारियों के थे, जो कश्मीर में चुनावी ड्यूटी से लौट रहे सैनिकों की राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा लात और घूंसों से की गई पिटाई के विरोध में जींद में सड़कों पर उतरे थे। 
PunjabKesari
सभा के लोगों ने कहा कि देश के सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं। आज हम चैन से रात को सो रहे हैं तो इसके लिए सैनिक रातभर सीमाओं पर जागते हैं। इस तरह के सैनिकों का कश्मीर में राष्ट्र विरोधी तत्वों ने सरेआम अपमान किया, वह पूरे देश के लिए शर्म की बात है। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है। इसके बावजूद कुछ नेताओं ने इसे सैनिकों के धैर्य का नाम दिया है तो यह सरासर गलत है। सैनिकों को सरकार ने हथियार दिए हैं तो उन हथियारों का इस्तेमाल इस तरह के हालात में करने का अधिकार उनके पास होना चाहिए। इस घटना से सैनिकों का मनोबल गिरेगा। दिल्ली में बैठी सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि देश अब इस तरह सैनिकों का अपमान सहन नहीं करेगा। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष राकेश घोघडिय़ां और सचिव राकेश किनाना ने कहा कि सैनिकों और राष्ट्र के सम्मान पर अब आंच नहीं आने दी जाएगी। 
PunjabKesari
कुलभूषण जाधव को फांसी का भी विरोध
राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा ने गत दिवस जींद में प्रदर्शन कर भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा दिए जाने पर भी विरोध दर्ज करवाया। इसे लेकर सभा ने कहा कि पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने का सही वक्त आ गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपने हाथों में देश का प्यारा सैनिक हमारा, देश के गद्दारों होश में आओ, सारा कश्मीर हमारा है, जन-जन ने पुकारा है जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां उठाई हुई थी। 
PunjabKesari
रानी तालाब पर फूंका पाकिस्तान का पुतला
राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा ने नेहरू पार्क में बैठक करने के बाद रानी तालाब पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। उसके बाद सभा के लोग प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरे। इस मुद्दे पर उन्हें शहर के लोगों का भारी समर्थन मिला। सैनिकों के अपमान पर पूरा देश लाल हो रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!