हरियाणा में शराब के कारोबार को दिया जा रहा बढ़ावा: आर्य

Edited By Updated: 12 May, 2017 11:20 AM

promotion of liquor business in haryana arya

कुरुक्षेत्र में हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष, हरियाणा बीज निगम के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य ने कहा कि

कुरुक्षेत्र (खुंगर):कुरुक्षेत्र में हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष, हरियाणा बीज निगम के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य ने कहा कि आज जो विरोधियों और सरकार में बैठे लोगों द्वारा हरियाणा की मनोहर सरकार को फेल करार दिया जा रहा है उसे हरियाणा के ही एक केन्द्रीय मन्त्री तथा हरियाणा सरकार के 2 मंत्रियों ने मिलकर मुख्यमंत्री को फेल किया है।

उन्होंने सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर भी कहा कि सांसद संविधान की बात करते हैं और खुद ही राज्यसभा पर हमला बोलते हैं। कुरुक्षेत्र के सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य ने कहा कि राज्य में जाट एक प्रकार से आरक्षण के नाम पर शीत युद्ध कर रहे हैं और बार-बार जाट आंदोलन को हवा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जाटों द्वारा राज्य में 35 बिरादरी तथा गैर-जाटों को डराकर दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में केन्द्रीय मन्त्री तथा हरियाणा सरकार के 2 मन्त्री ओ.पी. धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह मन्त्री राज्य के मुख्यमन्त्री को फेल करने में कामयाब हुए हैं क्योंकि मुख्यमन्त्री मनोहर लाल मंत्रियों की साजिश को समझ नहीं सके हैं। आर्य ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा को खुले शराब कारखाने के रूप में विकसित करना चाहती है। आज हरियाणा में शराब के बहुत बड़े कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ बलवीर शर्मा, संजीव कुमार, सुखदेव सिंह, आदर्श कुमार, निहाल सिंह, सुन्दर सिंह इत्यादि कार्यकत्र्ता भी मौजूद थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!