Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 03:45 PM
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्यमंत्री पहुंच रही है। राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र जाने से पहले अपने विशेष विमान से अंबाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। जिसके बाद वे सड़क मार्ग...
अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल): भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्यमंत्री पहुंच रही है। राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र जाने से पहले अपने विशेष विमान से अंबाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंबाला की गहन किलेबंदी कर दी गई है। हवा से लेकर जमीन तक सुरक्षा घेरे का चाक चौबंद इंतजाम किया गया है।
एयरफोर्स स्टेशन के भीतर और बाहर सुरक्षा के अलग-अलग इंतजाम और सुरक्षा घेरे बनाए गए हैं। वहीं एयरफोर्स के सर्वोच्च कमांडर ने भी राष्ट्रपति के इस्तकबाल के लिए खूब पक्की तैयारी की हुई है। दूसरी अौर पुलिस होटलों, धर्मशालाओं और अन्य ठिकानों पर चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। हर आने जाने वाले और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।