Edited By Updated: 17 May, 2017 07:23 PM
चंडीगढ़ में भाजपा विधायकों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी): चंडीगढ़ में भाजपा विधायकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की विधायक व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी प्रेमलता नाराज हो गई उन्होंने बैठक पर सवाल उठाया। प्रेमलता ने कहा कि यह विधायकों की बैठक कम व चेयरमेनों की बैठक ज्यादा रही।
उन्होंने कहा कि वह 2-3 सवाल लिख कर लाई थी मगर उन्हे चर्चा का मौका नहीं दिया गया। बैठक मेें विधायकों से उनकी नाराजगी नहीं पूछी गई।