गर्मी से राहत देगी प्री-मॉनसून की फुहार, 28-29 जून को भारी बारिश की संभावना

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jun, 2017 03:52 PM

pre monsoon rains likely on june 28 and 29

हरियाणा प्रदेश में पिछले 3 दिन से बारिश जारी है। 28 व 29 जून को प्रदेश में प्री मानसून आने की सभावना है।

हिसार (विनोद सैनी):हरियाणा प्रदेश में पिछले 3 दिन से बारिश जारी है। 28 व 29 जून को प्रदेश में प्री मानसून आने की सभावना है। इस बारिश के होने से फसलों को फायदा मिलेगा, जोकि धान की फसल के लिए काफी उपयोगी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 9-10 दिनों के बाद हरियाणा में प्री मानसून दस्तखत देगी। आने वाले 2 दिन में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और 22 जून को भी हरियाणा में बारिश की संभावनाए बनी हुई है। इस बार  प्रदेश में 168 एम.एम. बारिश हुई जो पिछले सालों से औसतन 3 गुणा ज्यादा हुई है और प्री मानसून 28 व 29 जून को हरियाणा में पहुंच जाएगा।
PunjabKesari
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राज सिंह ने बताया कि आने वाले 2-3 दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32. 2 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले कई सालों से इन दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री होता था। परंतु बारिश होने के कारण अब 7-8 डिग्री कम हो गया है और न्यूनतम डिग्री तापमान 5 डिग्री नीचे चला गया है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो बारिश चल रही है वह काटन के लिए लाभदायक है और धान की फसल के लिए ये बारिश का पानी बहुत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि 28 व 29 जून को हरियाणा में बारिश होने की संभावना है इस बार जून के महीने में 168 डिग्री एमएस बारिश है जो औतसन बारिश के तीन गुणा ज्यादा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!