बलात्कारी हरियाणा पुलिस! अस्पताल में भर्ती मंदबुद्धि महिला से किया रेप(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Dec, 2017 05:05 PM

सिविल अस्पताल में भर्ती मंदबुद्धि महिला से पुलिसकर्मी द्वारा रेप किए जाने की घटना सामने आई है। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों द्वारा पुलिसकर्मी को रेप की वारदात करते देखा गया। जिसके बाद उन्होंने स्टाफ को सूचना दी। हालांकि इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी...

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): सिविल अस्पताल में भर्ती मंदबुद्धि महिला से पुलिसकर्मी द्वारा रेप किए जाने की घटना सामने आई है। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों द्वारा पुलिसकर्मी को रेप की वारदात करते देखा गया। जिसके बाद उन्होंने स्टाफ को सूचना दी। हालांकि इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी वहां से भाग निकला। इस मामले में अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कैदी वार्ड में तैनात पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार करीब 3 दिन पहले मंदबुद्धि महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर वह कैदी वार्ड के पास वाले वार्ड में भर्ती थी। गत रात वार्ड में भर्ती अन्य महिला मरीज उठी, तो एक पुलिसकर्मी मंदबुद्धि महिला के साथ गलत कार्य कर रहा था। उन्होंने विरोध किया, तो पुलिसकर्मी धमकी देकर वहां से भाग गया। रात 12 बजे जिस वार्ड में घटना हुई है, उसके मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन इस कैमरे की सीसीटीवी फुटेज रात 12 बजे के बाद से लेकर सुबह तक की गायब है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने तर्क दिया कि बिजली की लाइन का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से रात को लाइन बंद की गई थी। इस वजह से कैमरा भी बंद हो गया। 

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विजय दहिया का कहना है कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी स्टाफ से भी बातचीत की गई है। साथ ही तीन चिकित्सकों की कमेटी का गठन किया है। जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। जो भी आरोपी होगा, उस पर कार्रवाई करवाई जाएगी। आरोपी सब इंस्पेक्टर या एएसआई रैंक का होने का शक है। जिस वार्ड में दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है, उसकी बगल में ही कैदी वार्ड है। 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को उसमें दो कैदी भर्ती थे और एक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था। शक उसी पर जा रहा है। जांच में पता चलेगा कि उस वक्त कौन पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था। महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 376 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!