अब अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं की मदद लेगी हरियाणा पुलिस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Feb, 2018 07:59 PM

police will seek help from women in curbing crimes in haryana

हरियाणा में लगातार बढ़ रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार और रेप की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस अब महिलाओं की मदद लेगी। यह जानकारी पंचकूला में हरियाणा पुलिस की आईजी क्राइम अगेंस्ट वीमेन ममता सिंह ने दी।

पंचकूला(उमंग श्योराण): हरियाणा में लगातार बढ़ रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार और रेप की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस अब महिलाओं की मदद लेगी। यह जानकारी पंचकूला में हरियाणा पुलिस की आईजी क्राइम अगेंस्ट वीमेन ममता सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग के साथ मिल कर ना केवल महिलाओं को मानसिक तौर पर अपराध के खिलाफ जागरूक करेगी। बल्कि उनको आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएगी।साथ ही कहा कि राज्य में पहली बार यह कार्य्रकम निरंतर चलाने का फैसला किया गया है। 

इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों से भी निपटने में माहिर किया जाएगा। पिछले दिनों से महिलाओं को साथ अपराध काफी बढ़ गया है। इससे ना केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल रहे हैं बल्कि खुद सरकार की भी किरकिरी हो रही है। अब देखना ये होगा कि पुलिस का ये नया प्रयोग महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में कितना कारगार साबित होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!