Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jan, 2018 04:47 PM
वीटा चौक के पास मेला ग्राऊंड में पुलिस अौर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद दोनों अौर से चली गोलियों में एक बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां लगी हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर कार...
रोहतक(दीपक भारद्वाज): वीटा चौक के पास मेला ग्राऊंड में पुलिस अौर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद दोनों अौर से चली गोलियों में एक बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां लगी हैं।
जानकारी के अनुसार दोपहर कार सवार बदमाशों ने अचानक पुलिस की जिप्सी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग की। दो गोली कार सवार बदमाश सोनू को लगी, जिससे वह घायल हो गया और वहीं गिर गया। सोनू पुलिस को कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही है।