राम रहीम मामला: कांग्रेस के पूर्व विधायक जस्सी से पुलिस कर सकती है पूछताछ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Nov, 2017 10:26 PM

police may question former congress mla jassi âî ram rahim case

गुरमीत राम रहीम सिंह की करीबी हनीप्रीत की गिरफ्तारी व न्यायिक हिरासत में जाने के बाद पंजाब के बठिंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी को एस आई टी पंचकूला जल्दी ही पुलिस जांच का हिस्सा बना सकती है। सूत्रों के अनुसार ऐसा जल्दी ही हो सकता...

चंडीगढ़ (धरणी): गुरमीत राम रहीम सिंह की करीबी हनीप्रीत की गिरफ्तारी व न्यायिक हिरासत में जाने के बाद पंजाब के बठिंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी को एस आई टी पंचकूला जल्दी ही पुलिस जांच का हिस्सा बना सकती है।

सूत्रों के अनुसार ऐसा जल्दी ही हो सकता है ,जस्सी राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद डीजीपी हरियाणा से मिलने भी आये थे। लेकनि डीजीपी के मीटिंग में व्यस्त होने के कारण बिना मिले ही वापिस चले गए थे। गुरमीत राम रहीम के बेटे जसमीत की शादी बठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुस्नमीत से हुई है। राम रहीम के रिश्ते में समधी हरमिंदर सिंह जस्सी को पुलिस द्वारा बुलाने  कार्यवाही चल रही है। 

राम रहीम की चहेती हनीप्रीत इंसा जिस समय हरियाणा पुलिस के रिमांड पर चल रही थी। उन दिनों  पंजाब में किसी और के पास नहीं बल्कि पूर्व कांग्रेसी विधायक हरमिंदर जस्सी के पास रहने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। तब हरमिंदर जस्सी ने  बयान जारी कर कि हनीप्रीत के साथ उनका कभी कोई वास्ता नहीं रहा है और न ही उन्होंने कभी हनीप्रीत की मदद की है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस अब यह निष्कर्ष निकाल रही है कि हनीप्रीत की मदद पंजाब पुलिस के द्वारा क्यों व किसके कहने पर की गई?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!