Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jun, 2017 03:41 PM
कुरुक्षेत्र के शाहबाद अनाज मंडी में आज पुलिस और भारतीय किसान यूनियन आमने-सामने हो गए।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड)- कुरुक्षेत्र के शाहबाद अनाज मंडी में आज पुलिस और भारतीय किसान यूनियन आमने-सामने हो गए। दरअसल, सूरजमुखी की खरीद न होने से गुस्साएं किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्होंने जाम लगाने के लिए सड़कों पर आलू बिखेर दिए।
हालात इतने बढ़ गए थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल मामले को शांत करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
आरोप है कि सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू न होने से कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद उपमंडल में भारतीय किसान यूनियन ने किसान महापंचायत की और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरियाणा के आश्वासन के बावजूद सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।