Edited By Updated: 28 Oct, 2016 06:14 PM
भारत नगर निवासी परमजीत चोपड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि गत 24 अक्तूबर को उसकी पत्नी व बेटा घर पर थे। तभी कई बाइक पर 15-20 युवक डकैती करने की योजना से हथियारों से लैस...
पिहोवा (बंसल): भारत नगर निवासी परमजीत चोपड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि गत 24 अक्तूबर को उसकी पत्नी व बेटा घर पर थे। तभी कई बाइक पर 15-20 युवक डकैती करने की योजना से हथियारों से लैस होकर उनके घर आए और उसकी पत्नी व बेटे से मारपीट करने लगे।
शोर मचाने पर जब पड़ोसी एकत्रित होने लगे, तभी हमलावर भाग गए। शिकायतकत्र्ता के अनुसार आरोपी उसके लड़़के के साथ अनहोनी घटना घटित कर सकते हैं। पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह को नामजद करते हुए उसके लगभग 20 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।