गृह सचिव राम निवास पर गिरी पंचकूला हिंसा की गाज, 15 अन्य के भी हुए तबादले

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Sep, 2017 09:38 PM

panchkula violence home secretary ram niwas has been transferred to 15

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से बलात्कार का दोषी पाए जाने के....

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद भड़की हिंसा की गाज गृह सचिव पर गिरी है। पंचकूला में प्रशासनिक फेलियर के बाद देश विदेश में किरकिरी करवाने वाली भाजपा सरकार ने हिंसा के 18 दिन बाद गृह सचिव राम निवास का तबादला कर दिया है। 

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री और आलाकमान राम रहीम मामले में हुए पूरे घटनाक्रम को लेकर राम निवास से काफी नाखुश है। सरकार ने राम निवास की जगह एसएस प्रसाद को हरियाणा के गृह सचिव का कार्यभार सौंपा है। साथ ही सरकार ने 13 अन्य आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों का तबादला भी कर दिया है। इन 13 आईएएस अधिकारियों में वरिंदर कुंडू भी शामिल हैं। वरिंदर कुंडू वही हैं जिनकी बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके साथी आशीष जेल में बंद हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!