Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Dec, 2017 12:10 PM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए नई पॉलिसी पर काम किया जाएगा। इसके तहत वाहनों को आर.टी.ए., एक्साइज, टैक्सेशन व पुलिस सहित कई विभाग मिलकर चैक करेंगे और प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अधिकृत करने के साथ...
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए नई पॉलिसी पर काम किया जाएगा। इसके तहत वाहनों को आर.टी.ए., एक्साइज, टैक्सेशन व पुलिस सहित कई विभाग मिलकर चैक करेंगे और प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अधिकृत करने के साथ निर्धारित क्षेत्र भी तय किया जाएगा। जिस वाहन का बार-बार चालान होगा, उसको जब्त कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पिपली पैराकीट में पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 25 दिसम्बर गुड गवर्नैंस-डे के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी लोगों की सुविधा को जहन में रखते हुए कई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारम्भ सरकार की तरफ से किया जाएगा जिससे आमजन को फायदा मिलेगा। अब सरकारी नौकरी के लिए प्रार्थी को विधायक या मंत्री की पर्ची लेकर घूमने की जरूरत नहीं। कार्यकर्त्ताओं को भी स्पष्ट कहा है कि बच्चों को शिक्षित और योग्य बनाएं ताकि मैरिट पर नौकरियां हासिल कर सकें। सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।
ठाकुर का नेतृत्व हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा
मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।