Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Mar, 2018 09:00 AM
हरियाणा भाजपा में चल रही आपसी खींचतान से अब विपक्ष और भी हमलावर हो गया है, वहीं सत्ता पक्ष अपना तर्क दे रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस पहले ही कह रही है कि हरियाणा की जनता सरकार से नाराज है...
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा भाजपा में चल रही आपसी खींचतान से अब विपक्ष और भी हमलावर हो गया है, वहीं सत्ता पक्ष अपना तर्क दे रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस पहले ही कह रही है कि हरियाणा की जनता सरकार से नाराज है, पर यहां तो सरकार ही सरकार से नाराज है।
मंत्री अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें प्रदेश की जनता के लिए विकास कार्य करने चाहिएं। जनता को इनके रूठने या मनाने से क्या मतलब। गीता भुक्कल ने कहा कि पहले तो इनके विधायक नाराज थे, अब इनके मंत्री नाराज है। उन्होंने कहा कि जब सब इनसे नाराज है तो यह जनता को कैसे सैटिस्फाइड करेंगे।