Edited By Updated: 01 May, 2017 04:22 PM
पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अॉपरेशन दुर्गा एक बार फिर नए अंदाज में शुरू हुआ।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अॉपरेशन दुर्गा एक बार फिर नए अंदाज में शुरू हुआ। महिला थाना प्रभारी दलीप कौर ने पुराने बस अड्डे से इसकी शुरुआत की और पुराने बस अड्डे पर एक सड़क छाप मजनू की खबर ली।
दरअसल ये व्यक्ति अपने मोबाइल में लड़कियों के फोटो उतार रहा था। इसके पश्चात महिला थाना प्रभारी लड़कियों के डी.एन. कॉलेज पहुंची, वहां भी उनका अभियान जारी रहा। उन्होंने निकट भविष्य में भी ये अभियान जारी रहने की बात कही।
अंबाला (कमलप्रीत)- अंबाला में भी ऑपरेशन दुर्गा शुरू हो गया है। पुलिस ने मंनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन्हें देखकर लड़के बाइक छोड़ कर भाग गए। इतना ही नहीं मुंह पर रुमाल बांधकर जा रही लड़कियों के भी चालान किए गए हैं।