अोम प्रकाश चौटाला के राजनीतिक बोल शुरू, जेल भेजने के लिए हुड्डा का किया धन्यवाद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 12:52 PM

omprakash chautala target bhupinder singh hooda

पैरोल पर आए पूर्व मुख्यमंत्री अोम प्रकाश चौटाला ने लगभग तीन साल बाद एक बार फिर राजनीतिक बोल बोलने शुरू कर दिए हैं। चौटाला ने भूपेंद्र सिंह का उन्हें जेल भेजने के लिए धन्यवाद किया। चौटाला रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताअों को संबोधित कर...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): पैरोल पर आए पूर्व मुख्यमंत्री अोम प्रकाश चौटाला ने लगभग तीन साल बाद एक बार फिर राजनीतिक बोल बोलने शुरू कर दिए हैं। चौटाला ने भूपेंद्र सिंह का उन्हें जेल भेजने के लिए धन्यवाद किया। चौटाला रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताअों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। 

अोमप्रकाश चैटाला तिहाड़ जेल में जेबीटी भर्ती घोटाले के मामले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। फिलहाल उन्हेें 14 दिन की पैरोल मिली है। जिसके चलते वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले हैं, जोकि प्रदेश के हर वर्ग का हित चाहते थे लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल में प्रदेश को लूट लिया। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद किया कि उन्हें जेल भेज दिया। चौटाला ने कहा कि जेल जाने के बाद इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अौर मजबूत किया है। इनेलो के हाथ में जल्द ही प्रदेश की सता होगी क्योंकि राज चलाना भाजपा के बस में नहीं है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!