82 साल की उम्र में पढ़ने का शौक रखते हैं हरियाणा के पूर्व CM, जेल में की 12वीं पास अब मंगवाईं ग्रेज

Edited By Updated: 17 May, 2017 12:30 PM

om prakash chautala passed 12th pass

तिहाड़ जेल में सजा काट रहे देश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली हैं।

सिरसा:तिहाड़ जेल में सजा काट रहे देश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली हैं। अब वे ग्रेजुएट करने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने किताबें भी मंगवा ली हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1936 को डबवाली (सिरसा) में चौटाला गांव में सिहाग गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ। उनके 2 बेटे अजय व अभय और एक बेटी सुनीता है।
PunjabKesari
82 साल की उम्र में फर्स्ट डिविजन से पास की 12वीं
चौटाला ने 82 साल की उम्र में फर्स्ट डिविजन से 12वीं की परीक्षा पास की है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 12वीं की पढ़ाई की है।
PunjabKesari
जानिए, पढ़ाई के पीछे का कारण
हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की हुई है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी यह नियम लागू हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसे देखते हुए चुनाव लड़ने के लिए चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं। चौटाला को 12 भाषाओं का ज्ञान है। एक बार भारत-जिम्बाब्वे मैच में वे चीफ गेस्ट थे। इस दौरान जब वे भारतीय खिलाड़ियों से मुखातिब हुए तो उनसे हिंदी में बात की, पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों से अंग्रेजी में बात की।
PunjabKesari
जेबीटी के लिए 3206 पदों पर गलत तरीके से की थी भर्ती 
1999-2000 में हरियाणा में जेबीटी के लिए 3206 पद निकाले थे। ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर फर्जी इंटरव्यू कराए और पैसे लेकर गलत तरीके से भर्ती की गई। 18 जिलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों की लिस्ट बन चुकी थी, लेकिन शिक्षा अधिकारी पर लिस्ट बदलने के लिए दबाव बनाया गया। ऐसे लोग भर्ती किए गए, जो काबिल ही नहीं थे। भर्ती में घोटाला का यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा​ था।
PunjabKesari
जेबीटी शिक्षकों की भर्ती मामले में मिली थी सजा
हरियाणा में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले के संबंध में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट स्थित सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व उनके पुत्र अजय सिंह चौटाला सहित दस लोगों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में एक दोषी पुष्करमल वर्मा को पांच साल कैद व 44 आरोपियों को चार-चार साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!