हरियाणा में मोदी लहर के कारण जीती थी भाजपा, अबकी बार तय है हार-अशोक अरोड़ा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Feb, 2018 02:47 PM

now it is time to lose defeat  ashok arora

हरियाणा के कद्दावर नेता और इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने खट्टर सरकार के 3 साल के कार्यकाल को प्रदेश के लिए काला इतिहास बताया है। पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3 साल के भीतर 3 बार राज्य को...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): हरियाणा के कद्दावर नेता और इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने खट्टर सरकार के 3 साल के कार्यकाल को प्रदेश के लिए काला इतिहास बताया है। पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3 साल के भीतर 3 बार राज्य को जलाया है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है लेकिन खट्टर सरकार पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। 

25 अगस्त, 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई को अरोड़ा ने अंग्रेजों द्वारा अमृतसर के जलियांवाला बाग में की गई कार्रवाई के समान बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने पंचकूला में एक घंटे के भीतर 40 लोगों को अपनी गोली का शिकार बनाया यह जलियांवाला बाग कांड के बाद दूसरी ऐसी घटना है। पंचकूला ङ्क्षहसा के लिए अरोड़ा ने खट्टर सरकार को ही दोषी ठहेराया है। 

आस्था पर धारा 144 लागू न होने जैसा बयान देकर सरकार ने डेरा समर्थकों को पहले पंचकूला में हावी होने दिया और उसके बाद जब स्थिति बेकाबू हो गई तो गोलियां चलवाकर लोगों की जान ले ली। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश को हर साल आग में झोंकने वाली भाजपा को 2019 चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। अरोड़ा ने कहा कि हर बार दहाई का आंकड़ा भी न छू पाने वाली भाजपा को मोदी लहर के कारण प्रदेश की सत्ता मिल गई लेकिन अबकी बार उनकी हार तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही धर्म की राजनीति करती आई है और लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़का कर वोट बटोरना इसका पुराना तरीका है लेकिन इस बार लोग इसके बहकावे में नहीं आएंगे। 
 

मनोहर लाल खट्टर इंसान अच्छे, पर राजा बेकार
पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए अशोक अरोड़ा ने मनोहर लाल खट्टर को अच्छा इंसान बताया। अरोड़ा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर बतौर इंसान बहुत अच्छे हैं लेकिन वह राजा बिल्कुल बेकार हैं। सी.एम. प्रदेश का राजा होता है और जनता प्रजा लेकिन उनके राज में प्रदेश का हर वर्ग दुखी है फिर वह चाहे किसान हो या मजदूर। राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रेप, हत्या और डकैती की घटनाएं प्रदेश का सिर शर्म से झुका रही हैं और सरकार है कि जुमले छोडऩे में व्यस्त है। 
 

गीता महोत्सव कई बार हुआ, पर लूट पहली बार हुई
अशोक अरोड़ा ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में सरकार द्वारा करवाए गए अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में गीता जयंती वर्षों से मनाई जा रही है लेकिन भाजपा ने गीता जयंती के नाम पर करोड़ों रुपए की लूट की है। 40 हजार रुपए में एक गीता और 2 करोड़ से ज्यादा का टैंट लगाकर सरकार ने गीता जयंती के नाम पर करोड़ों की बंदरबांट को अंजाम दिया है। प्रदेश की जनता उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!