बराला के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, इनेलो ने कहा- शर्म से झुक गया टोहाना का सिर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Aug, 2017 05:01 PM

nishan singh target subhash barala

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा आई.ए.एस. की बेटी से शराब केे नशे में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा आई.ए.एस. की बेटी से शराब केे नशे में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। वहीं इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता सरदार निशान सिंह ने सुभाष बराला पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले लोग इस कद्र गिर चुके हैं कि वह अब सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की बेटियों पर बुरी नजर रखने लगे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे ने एक आईएएस अधिकारी की बेटी से जो शर्मनाक हरकत की है, उसके लिए सुभाष बराला को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कभी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का भतीजा अपने ही गांव की बेटी को उठा ले जाता है। वहीं उसका बेटा किसी की बेटी का पीछा करता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह लोग सत्ता के काबिल हैं? ऐसे लोग सत्ता के नशे में चूर होकर समाज को बदनाम करने व अपने देस की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली दिखाकर वाहवाही लूट रहे थे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे को जोर शोर से लोगों को समझा रहे थे।अब उनको देखना चाहिए कि किस प्रकार उनकी सरकार के नुमाइंदे ही बेटियों से शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। 

निशान सिंह ने कहा कि अगर सुभाष बराला में जरा भी नैतिकता है तो वह अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देें। वहीं उन्होंने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी कहा है कि वह सुभाष बराला को तुरंत उनके पद से बर्खास्त करके पार्टी से निष्कासित करें। बीजेपी सरकार ने लोगों की परेशानियों को दूर करने का तो कोई काम नहीं किया, लेकिन परेशान करने में नंबर वन बन गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!