इस्तीफे की खबर निराधार, जांच से होगा दूध का दूध और पानी का पानी:जैन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Aug, 2017 05:23 PM

news of resignation

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को दिल्ली तलब किए जाने और इस्तीफे देने की खबर निराधार है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को दिल्ली तलब किए जाने और इस्तीफे देने की खबर निराधार है। ऐसे में घटनाक्रम को राजनीतिक रंग दिया जाना ठीक नहीं है। चण्डीगढ़ पुलिस की जांच में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने सोशल मीडिया समेत विभिन्न स्तर पर चंडीगढ़ घटनाक्रम को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को दिल्ली तलब किए जाने और उनके इस्तीफा दिए जाने की अफवाह का खंडन करते हुए इसे विरोधियों के दिमाग की उपज बताया। विपक्षी दल सोशल मीडिया और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के संबंध में गैर जिम्मेदाराना शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ घटनाक्रम को लेकर लड़की एवं उनके अधिकारी पिता खुद पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जता चुके हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच होने तक विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज आना चाहिए। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस सक्षम है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला कानून में भरोसा रखते हैं तथा पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से हो, इस विचारधारा पर भरोसा करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!